गोरखपुर, अप्रैल 4 -- अभिमन्यु चौधरी गोरखपुर। लोक निर्माण विभाग में निविदा विवादित होने के कारण 10 सड़कों का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इस मामले में कुछ ठेकेदारों ने दूसरे ठेकेदार की निविदा क्षमता पर सवाल उठाया तो लोक निर्माण विभाग खंड-2 ने गीडा को पत्र लिखकर एक ठेकेदार के कार्यों के बारे में जवाब मांगा। इस एक सवाल के जवाब में गीडा के दो अधिकारियों ने अलग-अलग जवाब दिया। दोनों जवाब में विरोधाभास है। ठेकेदारों ने फिर शिकायत की है।लोक निर्माण विभाग खंड-2 के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार सिंह ने गीडा प्रशासन को पत्र लिखकर एक फर्म के कार्यों की स्थिति की रिपोर्ट मांगी। इस मामले में 18 मार्च को जारी पत्र में वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) गीडा ने रिपोर्ट दी कि कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, जबकि 20 मार्च को जारी पत्र में प्रबंधक (सिविल) गीडा ने दोनों कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.