बुलंदशहर, सितम्बर 13 -- सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा है कि सफाई कर्मचारियों का नियमितीकरण समय की मांग है और ठेकेदारी प्रथा में हो रहे शोषण को हर हाल में समाप्त किया जाएगा। वे भाजपा नेता एवं सभासद अनिमेश अगस्तीन के कैंप कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

सरकारी सहायता की मांग प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल के छठे वेतनमान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद समाप्त कर दिया गया था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की जाएगी कि ठेकेदारी प्रथा को पूरी तरह खत्म कर सफाई कर्मचारियों को सीधे संबंधित विभाग से वेतन दिलाया जाए। भगवत प्रसाद ने जानकारी दी कि हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपे गए सात सूत्रीय मांग पत्र पर कार्रवाई करत...