बेगुसराय, अगस्त 5 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। बीहट के युवक की छत्तीसगढ़ में मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

मौत का कारण बीहट नगर परिषद के वार्ड 28 बीहट गुरुदासपुर मंझलीवन निवासी मनोज कुमार सिंह के इकलौते 32 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार की मौत करंट लगने से मौत होने की सूचना मंगलवार की सुबह मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को ही परिजन छत्तीसगढ़ पहुंचे। शव को देखने के बाद परिजनों ने बताया कि मामला हत्या का है। मृतक युवक के चाचा कमलेश कुमार ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर थाना में आवेदन देकर बेगूसराय जिले के नीमाचांदपुरा थाना के वनद्वार निवासी मनोहर सिंह तथा मन्नू कुमार समेत अज्ञात पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है।

मामला क्या था? मृतक के चाचा ने बताया कि उसका भतीजा मनोहर सिंह एवं मन्नू कुमार के पार्टनर के रूप में ...