बागेश्वर, अप्रैल 11 -- कपकोट, संवाददाता। शामा से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन तेज हो गया है। जिला पंचायत सदस्य विजया कोरंगा की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। ग्रामीणों ने युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। ज्ञात हो कि एक सप्ताह पहले भूपेंद्र कोरंगा भूख हड़ताल पर बैठे थे, जिन्हें तीन दिन बाद प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद दो दिन तक मंजू कोरंगा अनशन पर रहीं और फिर नंदन सिंह ने भूख हड़ताल शुरू की। शुक्रवार से विजया अनशन पर डटी रहीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी नियमित जांच कर रही है, जबकि कपकोट थाना पुलिस भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इस दौरान भूपेंद्र कोरंगा, नंदन सिंह, मंजू कोरंगा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...