मैनपुरी, मार्च 3 -- थाना क्षेत्र के ग्राम लेखराजपुर में शराब की दुकान के ऊपरी मंजिल स्थित मकान मालिक के साथ मारपीट की। पीड़ित ने डायल 112 और थाना पुलिस से शिकायत की। मामले की तहरीर थाने में देने के बाद वह घर लौटा तो आरोपियों ने पुन: फायरिंग कर दी। पीड़ित ने पुन: तहरीर पुलिस को दे दी। लेकिन पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थाना क्षेत्र के ग्राम लेखराजपुर निवासी सौरभ पुत्र स्व. रणवीर सिंह ने बताया कि उनके मकान के नीचे अंग्रेजी शराब की दुकान है। एक मार्च की शाम 7:40 बजे उनकी दुकान पर सेल्समैन सर्वेश हिसाब-किताब कर रहा था। तभी अंकित उर्फ बीटू, अंशुल, आशुतोष पुत्र सुभाष यादव, सचिन पुत्र राजाराम, कन्हैया पुत्र रामपाल निवासी द्वारिकापुर, विकास व आशीष पुत्रगण कौशलेंद्र निवासी जौराई, उपेंद्र कुमार निवासी मक़सदपुर थाना एलाऊ तथा तीन अन्य अज्ञात व...