चाईबासा, अप्रैल 21 -- गुवा । गुवा खदान क्षेत्र में ठेका श्रमिकों के वेतन भुगतान और श्रेणी निर्धारण को लेकर यूनियन और प्रबंधन के बीच विवाद सामने आया है। जिनको लेकर 21 अप्रैल मंगलवार को एलसी ऑफिस चाइबासा में हुई कार्यवाही में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने आरोप लगाया कि कुछ ठेकेदार श्रमिकों को समय पर वेतन नहीं दे रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन ने यह भी मुद्दा उठाया कि कई श्रमिकों को उनके कार्य के अनुरूप मजदूरी नहीं मिल रही है। उदाहरण देते हुए बताया गया कि एक इलेक्ट्रीशियन को अर्ध-कुशल श्रेणी की मजदूरी दी जा रही है, जबकि वह कुशल श्रेणी का कार्य कर रहा है। इसी तरह पंप ऑपरेटर, लोडिंग ऑपरेटर और रसोइयों के मामले भी सामने रखे गए, जिनमें श्रमिकों को उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप श्...