सोनभद्र, अप्रैल 12 -- ओबरा। ओबरा तापीय परियोजना समेत सभी उद्योगों में 60 वर्ष की आयु में रिटायर किए जा रहे ठेका मजदूरों को ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम 1972 के प्रावधानों के अनुसार प्रबंधन से ग्रेच्युटी का तत्काल भुगतान कराये जाने की मांग की। इस दौरान रविवार को ओबरा कार्यालय पर ठेका मजदूर यूनियन की बैठक में ठेका मजदूरों ने मांग और रोजगार, सामाजिक व जीवन सुरक्षा न्यूनतम वेतन का वेज रिवीजन के सवालों पर बड़े पैमाने पर हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया। ठेका मजदूरों ने कहा कि जनपद में उद्योगों का प्रबंध तंत्र व शासन- प्रशासन ठेका मजदूरों के साथ विधि के अनुरूप व्यवहार नहीं कर रहा है। बैठक में आदित्य नारायण सिंह, अरविंद कुमार, खुर्शीद खान, जगन्नाथ मिश्रा, विनोद कुमार जायसवाल, रामविलास चौहान, नबी उल्लाह, रेखा देवी, दया शंकर पांडेय, रामाशीष यादव...