धनबाद, अप्रैल 5 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा के माटीगढ़ स्थित आईबीपी प्लांट में कार्यरत मैकेनिक ठेका मजदूर जगु राय की मृत्यु शुक्रवार को इलाज के दौरान हो गई। मृतक के परिजनों व सहकर्मियों ने आश्रित को नियोजन देने की मांग को लेकर अस्पताल से शव लाकर माटीगढ़ प्लांट के मुख्य द्वार पर रखकर धरने पर बैठ गये। मृतक हरिना बस्ती का रहने वाला बताया जा रहा हैं। उसके दो पुत्र एक पुत्री है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ड्यूटी से घर जाने के दौरान वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गया। जहां उसे बेहतर इलाज के लिए परिजनों ने उसे रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इधर प्रबंधन द्वारा नियोजन देने पर आनाकानी करने पर आक्रोशित परिजनों व सहकर्मियों ने फैक्ट्री का कार्य बाधित कर दिया। जिससे प्लांट का कार्य पूरी तरह ठप्प पड़ गय...