बोकारो, अप्रैल 12 -- डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट में एएमसी के तहत काम करने वाले मृत ठेका मजदूर दिलीप टुडू (40 वर्ष) के परिजन को नियोजन की मांग को लेकर सीटीपीएस के सभी ठेका मजदूरों ने शनिवार को पावर प्लांट का गेट जाम कर दिया जिसके कारण सुबह की पाली में डीवीसी कर्मचारी व ठेका मजदूर अपनी ड्यूटी पर नहीं जा सके। वीवीआर कांट्रैक्टर्स के अधीन काम करने वाले चंद्रपुरा के परसाटांड़ निवासी ठेका मजदूर दिलीप तीन अप्रैल की रात ट्रैक हॉपर साइट में कार्य के दौरान गिर गया था जिससे तबीयत बिगड़ गई थी। अन्य ठेका मजदूरों की मदद से उसे डीवीसी अस्पताल लाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए चास स्थित केएम मेमोरियल अस्पताल भेज दिया गया था। जहां शुक्रवार की देर रात उसका निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही यहां के मजदूरों ने एक आश्रित को उसकी जगह पर नियोजित करने को...