रुद्रपुर, नवम्बर 10 -- पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ठेका मजदूरों ने बोनस देने की मांग उठाई है। ठेका मजदूर कल्याण समिति ने कुलपति और उप श्रमायुक्त, ऊधमसिंह नगर को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। समिति के सचिव अभिलाख सिंह ने बताया कि नियमित व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को वर्ष 2024-25 का बोनस मिल चुका है, लेकिन ठेका मजदूर अब तक वंचित हैं। उन्होंने कहा कि ठेका मजदूर उन्मूलन अधिनियम 1970 के अनुसार ठेका कर्मियों को भी नियमित कर्मचारियों के समान हितलाभ मिलने चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में सहायक श्रमायुक्त ने भी बोनस भुगतान को लेकर निर्देश दिए थे, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक कार्रवाई नहीं की है। करीब 2700 ठेका मजदूरों में से 500-600 के नियमितीकरण के आदेश भी उच्च न्यायालय नैनीताल ने दिए हैं। समिति ने सभी ठेक...