चाईबासा, मई 13 -- गुवा । गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं की बहाली को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन के बीच बुधवार को सेल प्रबंधन ने गुवा में कार्यरत सभी ठेकेदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन भी जारी रहा गुवा सेल खदान का चक्का जाम आंदोलन, उत्पादन व परिवहन पूरी तरह प्रभावितबैठक में ठेकेदारों के निर्देश बैठक में प्रबंधन द्वारा ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिया गया कि जब तक आंदोलन जारी रहेगा, तब तक सभी ठेका मजदूरों को काम पर नहीं लगाया जाए। प्रबंधन के इस फैसले के बाद क्षेत्र में ठेका मजदूरों के बीच चिंता का माहौल उत्पन्न हो गया है। वहीं, झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने सेल प्रबंधन की नीति पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।यूनियन का विरोध उन्होंने कहा कि सेल प्रबंधन जान...