चाईबासा, मई 14 -- गुवा । गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं की बहाली को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन के बीच बुधवार को सेल प्रबंधन ने गुवा में कार्यरत सभी ठेकेदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। यह भी पढ़ें- गुवा सेल माइंस आंदोलन समाप्त, मधु कोड़ा की पहल पर बनी सहमतिबैठक का निर्णय बैठक में प्रबंधन द्वारा ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिया गया था कि जब तक आंदोलन जारी रहेगा, तब तक सभी ठेका मजदूरों को काम पर नहीं लगाया जाए। इस फैसले के बाद ठेका मजदूरों के बीच चिंता और असमंजस का माहौल बन गया था।प्रदर्शन और प्रतिक्रिया प्रबंधन के इस निर्णय के विरोध में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि सेल प्रबंधन जानबूझकर मजदूरों को आपस में लड़ाने का प्रयास कर रहा है।...