ठेका मजदूरों की समस्याओं पर गरजा संयुक्त मोर्चा, 30 अगस्त के मजदूर कन्वेंशन को सफल बनाने का आह्वान
बोकारो, अगस्त 22 -- बोकारो, प्रतिनिधि। ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की टीम ने शनिवार को मजदूर संवाद कार्यक्रम के तहत बोकारो इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट का दौरा कर ठेका मजदूरों की समस्याओं, वेतन वृद्धि और कार्यस्थल पर उपलब्ध सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान बड़ी संख्या में ठेका मजदूरों ने अपनी समस्याएं यूनियन नेताओं के समक्ष रखीं। एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि इस्पात उद्योग की सभी यूनियनों ने नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ ठेका मजदूरों के वेतन पुनरीक्षण और वेतन वृद्धि की मांग को एकजुट होकर उठाया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के इस्पात उद्योग को मजबूत और टिकाऊ बनाए रखने में ठेका मजदूरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगहों पर ठेका मजदूरों से 26 दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.