रामनगर, जून 1 -- रामनगर। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज संगठन के प्रांतीय प्रभारी इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में सोमवार को एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। संगठन ने सरकार से मांग की है की ठेका प्रथा, उपनल, आउटसोर्सिंग और संविदा जैसी कुप्रथाओं को समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि इन एजेन्सियों के माध्यम से कर्मचारियों का शोषण हो रहा है और बीच में दलाल उनका हक मार जाते हैं। उन्होंने मांग की है कि सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाए क्योंकि कर्मचारी लंबे समय से कार्य करते-करते बूढ़े हो चुके हैं। इस मौके पर शुभम कुमार, अंकुश कुमार, राहुल कुमार, सौरभ कुमार, लक्ष्य कुलश्रेष्ठ, अक्षय मनराल, प्रिंस कुमार, ध्रुव विशाल, मुकुल लक्ष्मी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पक्का करने की मांग पर सफाई कर्मियों ने ज्ञापन सौंपा यह भी पढ़ें- कर्मियों को न...