ठेका के पास संदिग्ध हालात में पड़ा मिला युवक का शव
उन्नाव, जुलाई 28 -- उन्नाव, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के पतारी गांव स्थिति ठेका के पास सोमवार सुबह को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। सदर कोतवाली क्षेत्र के बुद्धीखेड़ा मजरा पतारी गांव के रहने वाले 24 वर्षीय गुड्डू पुत्र स्व. रामनाथ पेशे से शटरिंग मिस्त्री था और लखनऊ में रहकर मजदूरी करता था। परिवार में वह दो भाइयों में सबसे छोटा था तथा उसकी चार बहनें हैं। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। परिजनों के मुताबिक गुड्डू लखनऊ से घर आया था। रविवार शाम वह यह कहकर घर से निकला था कि नहर पुलिया के पास कुछ सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.