बोकारो, मई 10 -- चास, प्रतिनिधि। बोकारो मजदूर समाज ने बीएसएल की ओर से ठेका कर्मियों के छंटनी पर अविलंब रोक लगाने की मांग किया। रविवार को प्रेस बयान जारी करते हुए बोकारो मजदूर समाज के महामंत्री राजेश महतो ने कहा कि ठेका कर्मियों के छंटनी किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे भारी संख्या में लोग बेरोजगार होंगे। हजारों परिवार के बीच रोजी-रोटी की संकट उत्पन्न होगी। महतो ने कहा कि ऐसा नही करने पर यूनियन उग्र आंदोलन पर उतरने को बाध्य होगी। बीएसएल की गलत फरमान का जोरदार विरोध होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए इस कृत्य को अविलंब रोक लगाते हुए गलत फरमान को वापस लेने की बात कही। यह भी पढ़ें- ठेका कर्मियों के छंटने पर अविलंब रोक की चेतावनी यह भी पढ़ें- 40 प्रतिशत छंटनी के खिलाफ ठेका मजदूरों ने निकाला मोटरसाईकिल जुलूस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.