कानपुर, मई 9 -- कानपुर, संवाददाता। सरकारी स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6.83 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मेस्टन रोड निवासी कुलदीप चौरसिया के अनुसार एक शादी-समारोह के दौरान उनकी मुलाकात तुषार श्रीवास्तव से हुई। जिसने खुद को बड़े नेताओं से जुड़ा बताते हुए स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद अपनी फर्म के माध्यम से ठेका दिलाने के नाम पर अलग-अलग खातों में रुपये जमा करवाए। आरोपित ने अपने ड्राइवर प्रियांशु कश्यप के बैक खाते में डेढ़ लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। साथ ही तुषार ने ठेका दिलाने के नाम पर 3.73 लाख रुपये जमा करवाए। वहीं सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर डे...