ठेकाकर्मी ने एक और शव से खींचे थे कुंडल
बदायूं, जून 21 -- जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मृत महिला के कानों से कुंडल छीनने वाला आरोपी वीरू भले ही जेल चला गया हो, लेकिन अब उसके काले कारनामे सामने आने लगे हैं। इस तरह की शर्मनाक वारदात सुर्खियों में आने के बाद वह लोग सामने आ रहे हैं जिनके अपनों के मृत शरीर से सोने-चांदी के गहने गायब मिले थे। अब कादरचौक के रहने वाले कुछ लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचकर वीरू पर पूर्व में मृत महिला के एक कान से कुंडल निकालने का आरोप सीधे तौर पर वीरू पर लगाया है। उनका कहना है कि बीमारी के चलते महिला की मौत हो गई थी। उस वक्त वीरू काफी हितैषी बन रहा था और वार्ड से शव को स्ट्रेचर पर लेकर आया था। इसी दौरान उसने कान से कुंडल निकाल लिया था। उसके बारे में सच्चाई जानने के बाद वह उस वक्त की सीसीटीवी फुटेज मांग रहे हैं। यह भी पढ़ें- वीरू ने मोर्चरी तक कितने पहुंचाए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.