पिथौरागढ़, मार्च 2 -- पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने सोमवार को ठूलीगाड़ पंपिंग योजना के तहत 450 केएल क्षमता वाले जल संचय टैंक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जलाशय एवं रिजर्ववॉयर क्षेत्र में पर्याप्त सफाई न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल के सैंपल लेकर गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...