महाराजगंज, मार्च 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी के टोला धर्मौली स्थित मनरेगा खेल मैदान में आयोजित भारत-नेपाल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में भैरोपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ठूठीबारी को सीधे सेटों में 25-10 और 25-17 से हराकर विजेता का खिताब जीत लिया। विजेता टीम को 10 हजार नेपाली नगद और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता ठूठीबारी की टीम को 7 हजार नेपाली व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भारत और नेपाल की कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में शुरुआत से ही भैरोपुर की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। टीम के खिलाड़ियों ने सटीक सर्विस और दमदार स्मैश के दम पर ठूठीबारी की टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा। पहले सेट में भैरोपुर ने 25-10 से एकतरफा जीत दर्ज की, जबकि दूसरे सेट में भी 25-...