ठुकराल ने सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
रुद्रपुर, मार्च 15 -- रुद्रपुर। ग्राम संजय नगर महतोष में रविवार को जिला पंचायत निधि के अंतर्गत मुख्य मार्ग से मंदिर व राजकीय प्राथमिक विद्यालय तक इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे। इस दौरान सुखदेव हालदार, आरिफ गाजी, ललित बिष्ट, रोहित घीक, वंश ग्रोवर, हर्षित गाईन, देव कुमार, मनोज कुमार, सूरज हाल्दार, अशरफ अली, सावेश गाजी, बिल्लू, मो. खालिक, अमृत राय, साजिद गाजी, मंगल हाल्दार, रमनी मृधा, कृष्णा मंडल, विजय राय, विधान विश्वास आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.