ठुकराल ने की फर्जी आपत्तियों पर एफआईआर की मांग
रुद्रपुर, अगस्त 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने 66 रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में एक से अधिक स्थानों पर मतदाता के रूप में पंजीकृत नागरिकों और कथित तौर पर फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मनीष बिष्ट को सौंपकर दोनों मामलों की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराने का आग्रह किया। ठुकराल ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के कई नागरिकों की पूर्व पते के अलावा अन्य नगरों, ग्रामीण क्षेत्रों, जिलों और राज्यों में मैपिंग हो चुकी है। यदि किसी व्यक्ति का नाम पहले से किसी अन्य स्थान की मतदाता सूची में दर्ज है तो उसका दोबारा रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में पंजीकरण नहीं होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.