नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- Shukra ast 2026 lucky zodiac signs: धन, संपदा, वैभव, ऐश्वर्य और संपत्ति के कारक शुक्र ठीक दो दिन बाद यानी 23 सितंबर 2026, बुधवार को अस्त होंगे। जब कोई ग्रह सूर्य के अत्यंत निकट या पास आ जाता है, तो अस्त अवस्था में हो जाता है। शुक्र अपनी ही राशि तुला में अस्त होंगे और करीब 37 दिन तक अस्त रहने के बाद 30 अक्टूबर 2026 को उदित होंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि शुक्र अस्त का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन चार राशियां ऐसी हैं जिन पर शुक्र अस्त का अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इस समय इन राशियों को आर्थिक उन्नति, व्यापारिक सफलता और नौकरी पेशा में तरक्की के साथ प्रेम-संबंधों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। पंडित उपाध्याय बताते हैं कि कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी क्योंकि इन चारों राशियो...