कन्नौज, दिसम्बर 18 -- जलालाबाद। विकास खंड जलालाबाद के परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन गुरुवार को बीडी तिवारी इंटर कॉलेज जलालाबाद के खेल मैदान में आयोजित हुआ। ठंड भरे मौसम के बावजूद खिलाड़ियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी और बच्चों ने पूरे जोश के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में ब्लॉक जलालाबाद के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी एवं खो-खो जैसी खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय अलीनगर की छात्रा पलक ने 50 मीटर, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राथमिक स्तर के बालक ...