जौनपुर, दिसम्बर 6 -- जौनपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमुहाई में शनिवार को संस्थापक ठाकुर अमलदार सिंह की 105वीं जयंती पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा के अनावरण, माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। छात्रा प्रांशी उपाध्याय ने संस्थापक के जीवन और शिक्षा प्रेम को सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए प्रस्तुत किया। राम आएंगे और अखंड भारत नृत्य-नाट्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा समाज परिवर्तन का माध्यम है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने देशभक्ति और धैर्य अपनाने की प्रेरणा दी। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शिक्षा को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में लेने का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापत...