नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर की 29 सितंबर को हुई हत्या में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर चार हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ठाणे पुलिस की एक टीम ने प्रयागराज से संतोष कनौजिया उर्फ ​​टल्ली को पकड़ा। मनपाडा में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के वार्ड प्रमुख रहे पूर्णेकर की हत्या कर दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...