ठाणे-पालघर में 85 लाख के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पालघर और ठाणे जिलों में दो ट्रकों का पीछा करने के बाद 85 लाख रुपये मूल्य का गुटखा और अन्य प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त किए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एफडीए को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित उत्पादों से लदे दो ट्रक पालघर के रास्ते ठाणे के भिवंडी की ओर जा रहे हैं। एक विज्ञप्ति में कहा गया कि सोमवार सुबह एफडीए के एक दल ने पालघर के दहानू में राजमार्ग पर चारोटी टोल प्लाजा पार करने के बाद एक ट्रक को रोक लिया। वाहन की तलाशी के दौरान एक ब्रांडेड पान मसाला और सुगंधित तंबाकू के कई पैकेट जब्त किए गए।अधिकारियों द्वारा पहले ट्रक को रोके जाने की जानकारी मिलने पर दूसरे ट्रक का चालक सीमा पार कर गुजरात की ओर फरार हो गया। बाद में एफडीए को सूचना मिली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.