दुमका, मार्च 11 -- रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत ठाडीहाट गांव में श्री शिव महापुराण कथा के सातवें दिन का आयोजन बुधवार को किया गया। कथा व्यास दुर्गेश नंदन के द्वारा शिव महापुराण के सातवें दिन की कथा में विशेष रूप से भक्ति, विश्वास और महादेव की कृपा की महिमा का वर्णन किया गया। मुख्य रूप से भक्तों के दुखों का नाश, बेलपत्र और जल अर्पित करने के चमत्कारी फल और भगवान शंकर की शरण में जाने के महत्व को रेखांकित किया जाता है, जो जीवन के कष्टों को दूर करने में सहायक है। शिव पुराण में भगवान शिव के विभिन्न रूपों और अवतारों का वर्णन है। इसमें ज्योतिर्लिंगों की महिमा और भक्तों की कथाओं का समावेश है। पुराण में शिव के कल्याणकारी स्वरूप और उपासना के विधान का विशेष उल्लेख है। कथा में व्यास द्वारा बताया गया कि शिव को पंचदेवों में प्रधान और परमेश्वर के रूप में स्थान प...