किशनगंज, अप्रैल 14 -- किशनगंज। किशनगंज के पूर्व थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोपों ने पूरे प्रशासनिक तंत्र में हलचल मचा दी है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए मंगलवार को किशनगंज सहित राज्य के विभिन्न जिलों में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की। आरोपी पुलिस निरीक्षक अभिषेक कुमार रंजन, जो किशनगंज नगर थाना में थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित थे , पर अपने सेवा काल के दौरान ज्ञात आय से 115.66 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। ईओयू द्वारा दर्ज कांड संख्या 05/26 (दिनांक 13 अप्रैल 2026) के अनुसार, आरोपी ने कुल 2.09 करोड़ से अधिक की संपत्ति अर्जित की है, जबकि उनकी ज्ञात आय 1.47 करोड़ और खर्च 1.08 करोड़ बताया गया है। यह भी पढ़ें- पटना में आलीशान बंगला, छपरा...