नई दिल्ली, फरवरी 9 -- HDFC बैंक की एक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच झगड़े का वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह ग्राहक के बर्ताव के प्रति नाराजगी जताती नजर आ रही हैं। कर्मचारी की तरफ से जातिसूचक टिप्पणियां करने को लेकर विवाद छिड़ गया है। हालांकि, इसे लेकर पुलिस कार्रवाई की जानकारी स्पष्ट नहीं है। वहीं, सोशल मीडिया यूजर कर्मचारी के इस बर्ताव पर जमकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर में पनकी स्थिति HDFC की बताई जा रही है। वहीं, वीडियो में नजर आ रहीं महिला कर्मचारी की पहचान आस्था सिंह के रूप में हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है। साथ ही कहा जा रहा है कि कर्मचारी को नौकरी से हटाया जाना चाहिए। फिलहाल, इस संबंध में बैंक की तरफ से आधिकारिक बयान जारी नह...