मथुरा, फरवरी 27 -- प्राचीन मंदिर ठाकुर श्री केशव देव जी महाराज की शोभायात्रा शुक्रवार को धूमधाम से निकाली गयी। शोभायात्रा पर भड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त संकीर्तन पर थिरकते हुए निकले। शोभायात्रा विश्राम घाट स्थित गताश्रम नारायण मंदिर से प्रारंभ होकर द्वारकाधीश, स्वामी घाट, चौक बाजार, मंडी रामदास, डीग गेट होते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान गेट के सामने से मंदिर प्रांगण पहुंची। शोभायात्रा में ठाकुर केशव देव डोले में विराजमान थे। साथ-साथ पांच झांकियां, डीजे घुड़सवार ढोल-ताशे बैंडबाजों के साथ गुलाल उड़ाते हुए सेवायत भगवत शरण गोस्वामी, जगदीश गोस्वामी, गौरव गोस्वामी, यज्ञ दत्त गोस्वामी चल रहे थे। ठाकुर जी की जगह-जगह आरती उतारी गयी। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान के सचिव नारायण प्रसाद शर्मा ने बताया कि मंडी रामदास में महेश गोयल व सुरेश अग्रवाल द्वा...