मथुरा, मई 2 -- ठाकुर राधारमण देव जू का 484 वां प्राकट्योत्सव शुक्रवार को अपार श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा मंदिर परिसर राधारमण नाम के जयघोष तथा भजन-कीर्तन से गुंजायमान हो उठा। प्राकट्योत्सव पर मंदिर के सेवायत गोस्वामियों द्वारा ठाकुर राधारमण देव जू के श्रीविग्रह का हजारों किलो दिव्य द्रव्यों से भव्य महाभिषेक किया गया। सेवायत आशीष किशोर गोस्वामी ने बताया कि प्रातःकाल इत्र, केसर, दूध, दही, शहद, पुष्प एवं अनेक प्रकार की दिव्य औषधियों के मिश्रण से तैयार पवित्र द्रव्य से ठाकुर राधारमण देव जू का विधि-विधानपूर्वक महाभिषेक संपन्न हुआ। महाभिषेक के साथ-साथ मंदिर में भजन गायकों द्वारा मधुर भजन-संकीर्तन प्रस्तुत किया गया। पुष्पों, रंग-बिरंगी झालरों और आकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.