ठाकुर राधाबल्लभ लाल का विवाह उत्सव मनाया
मथुरा, जून 2 -- पुरुषोत्तम मास उत्सव के अंतर्गत प्राचीन राधावल्लभ मंदिर में ठाकुर राधाबल्लभ लाल महाराज के दिव्य विवाह उत्सव का आयोजन पूर्ण आस्था, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया। जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर ठाकुरजी के विवाह महोत्सव के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। विवाह उत्सव के दौरान मंदिर परिसर भव्य सजावट से सुसज्जित दिखाई दिया। वैदिक मंत्रोच्चार, मंगल गीतों और भजन-कीर्तन के बीच ठाकुरजी की मनोहारी झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। संपूर्ण वातावरण राधे-राधे के जयकारों से गुंजायमान रहा।मंदिर के तिलकायत अधिकारी आचार्य मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि पुरुषोत्तम मास भगवान की विशेष कृपा प्राप्त करने का दुर्लभ अवसर होता है। इस मास में आयोजित ठाकुर राधाबल्लभ लाल महाराज का वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.