चंदौली, जून 14 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को नगर के वार्ड नंबर 5 में स्थित ठाकुर बाग मंदिर परिसर में पौधरोपण एवं सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ और चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। इस अवसर पर विधायक कैलाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के 12 वर्षों का कार्यकाल देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। यह भी पढ़ें...