मथुरा, मई 4 -- श्री बांके बिहारी जी मंदिर के आस-पास जनसुविधाओं के विकास/निर्माण परियोजना के अंतर्गत ठाकुरजी के नाम एक भवन की रजिस्ट्री हुई है। अभी तक कुल 13 बैनामे हो चुके हैं, जिनका क्षेत्रफल 1186.46 वर्ग मीटर है। 310 वर्ग मीटर के 3 मकानों के बैनामे ठाकुरजी के नाम करने के लिए भवन स्वामियों ने अभिलेख और उपलब्ध करा दिए हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा की मकान संख्या 135 (जेके-29/1) क्षेत्रफल 55.19 वर्ग मीटर का बैनामा शुभम गोस्वामी एवं लाभम गोस्वामी पुत्र धर्मेन्द्र कुमार गोस्वामी ने तहसीलदार सदर के माध्यम से ठाकुर श्री बांके बिहारी जी (देवता) के नाम निष्पादित किया। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में गठित ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के निर्देशों पर उक्त रजिस्ट्रियां करायी जा रह...