मथुरा, अप्रैल 24 -- ठाकुर बांके बिहारी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के सुदृढ़ व्यवस्थाएं मुहैया कराने के लिए ठाकुरजी के नाम बैनामा करने का सिलसिला जारी है। ठाकुरजी के नाम 41 वर्ग मीटर के भवन का बैनामा और किया गया है। यह बैनामा जंगलकट्टी क्षेत्र स्थित भवन स्वामी हाल निवासी दिल्ली के गिरीश गुप्ता पुत्र सत्यनारायण गुप्ता ने किया है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में गठित ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के निर्देशों के क्रम में लगातार रजिस्ट्री कराई जा रही है। जनसुविधाओं के विकास क्षेत्र में आने वाले निवासियों को पर्याप्त धनराशि दी जा रही है, दुकान के बदले दुकान दी जा रही है, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा सुनरख एवं रुकमणि विहार में फ्लैट दिए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- सिंहेश्वर मंदिर की जमीन से हटाया गया ...