मथुरा, अगस्त 8 -- पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार दोपहर को अपने तीन दिवसीय वृंदावन प्रवास पर धर्मनगरी पहुंचे। उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी का दर्शन किया। इस दौरान मंदिर सेवायतों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य उन्हें बिहारीजी महाराज का विधि-विधान से पूजन अर्चन कराया। इसके उपरांत उन्होंने प्रेम मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जेवर टोल प्लाजा पर संक्षिप्त विश्राम के बाद वृंदावन स्थित विवांता होटल पहुंचे, जहां उन्होंने दोपहर का भोजन करने के बाद कुछ समय विश्राम किया। शाम करीब छह बजे वह विवांता होटल से ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। जहां मंदिर सेवायतों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य उन्हें बिहारीजी महाराज का विधि-विधान से पूजन अर्चन कराया। इसके उपरांत उन्होंने प्रेम मंदिर...