मथुरा, मार्च 18 -- वृंदावन,जगप्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में 19 मार्च को नवसंवतसर के दिन आशुधीर महाराज का 535 वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। पर्व पर जन जन के आराध्य ठाकुरजी को कंद (पीली मिश्री), माखन व मीठे नींव की कोमल कोपलों के विशेष भोग के साथ ऋतुफल तथा शुद्ध दूध व मेवा-मावा से बने दिव्य पदार्थों का भोग लगाएंगे। ठाकुरजी के सेवायत इतिहासकार आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि चैत्र शुक्ला प्रतिपदा (एकम - पड़वा) के दिन हिंदू नूतन वर्षारम्भ की मंगलमयी वेला में स्वामी हरिदास के पिता एवं गुरुदेव आशुधीर महाराज का 535 वां जन्मोत्सव तथा नवसंवतसर महोत्सव परम्परागत आयोजनों के साथ मनाया जायेगा। जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम प्रातःकाल मंदिर में प्रायः समस्त गोस्वामी मंदिर के कुलपुरोहित द्वारा नवीन सनातन वर्ष 2083 का सम्पूर्ण फलादेश सुनाकर क्रमान...