कानपुर, जून 17 -- सरसौल। महाराजपुर स्थित ठाकुर जी महाराज मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत भगवान की मूर्तियों को गंगा स्नान कराने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई, वहीं भगवान गणेश, मां दुर्गा और हनुमान जी की मूर्तियों की स्थापना भी की गई। समापन अवसर पर विशाल भंडारा एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर हरिशंकर सिंह अनुराग, भारत भूषण सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...