घाटशिला, फरवरी 9 -- मुसाबनी। सत्संग केंद्र सुसाबनी द्वारा रविवार को ब्लॉक एरिया मारीचझांपी में परम दयालु परम प्रेममय श्री श्री अनुकूलचंद्र जी का 138वां जन्म महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सत्संग समिति द्वारा भव्य सत्संग समारोह एवं धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 5 बजे ऊषा कीर्तन के साथ हुआ। इसके बाद प्रातः कालीन विभिन्न प्रार्थनाएं, वाणी पाठ, भजन-कीर्तन एवं संगीतमयी सत्संग आयोजित किया गया। इसके बाद जमशेदपुर व अन्य जगहों से आये कलाकारों द्वारा मंत्रमुग्ध करने वाले संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम के सभापति गंगा प्रसाद सिंह, स्वादिष्ट दास, अरूप मानना, विश्वनाथ साधु, पूजा सिंह, सपन दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.