चाईबासा, मार्च 15 -- गुवा। गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरा गांव के ऊपर टोला में लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिल गई है। पूर्व सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, जिसका उद्घाटन जिप सदस्य देवकी कुमारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ठाकुरा गांव के मुंडा दामु चाम्पिया, मदन चाम्पिया, बब्लू चाम्पिया, प्रशांत चाम्पिया, राजेश चाम्पिया, सोमनाथ चाम्पिया सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...