पलामू, मार्च 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के रेड़मा ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ 19 मार्च से श्रद्धा,भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच प्रारंभ होगा। यज्ञ का शुभारंभ 18 मार्च की संध्या बेला में विधिवत हनुमंत पूजन के साथ किया जाएगा। यज्ञ समिति के अध्यक्ष मनीष तिवारी (रिंकू)ने जानकारी देते हुए बताया कि यह यज्ञ क्षेत्र की आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण आयोजन है। जो वर्षों से श्रद्धालुओं को धर्म,संस्कृति और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जोड़ता आ रहा है। इस अवसर मानस कोकिला देवी चंद्रकला अपनी मधुर वाणी में संगीतमय रामचरितमानस का पाठ एवं व्याख्यान प्रस्तुत करेंगी जिससे श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे। साथ ही अन्य विद्वान मानस वक्ता भी अपने अमृतमय प्रवचनों से धर्मप्रेमियों का मार्गदर्शन करेंगे। य...