जौनपुर, अप्रैल 23 -- सिंगरामऊ। ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की ओर से गुरुवार को टीबी के मरीजों को पोषण किट बांटा गया। संस्था के मुख्यालय गौरीशंकर मंदिर सिंगरामऊ में गोद लिए गए टीबी मरीजों के लिए पोषण किट वितरण किया गया। साथ ही साथ टीबी मुक्त भारत अभियान का वीडियो सभी लोगों को दिखाया गया। इस दौरान डॉ. अभिषेक वर्मा, संस्था की प्रबंधक सचिव डॉ. अंजू सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...