रुद्रपुर, मार्च 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के ठाकुरनगर वार्ड 10 के निवासियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए सार्वजनिक रास्ते पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वर्ष 1999 से वह लोग दानपत्र के आधार पर प्राप्त भूखंडों पर अपने मकान बनाकर रह रहे हैं और उन्हें विद्युत व अन्य बुनियादी सुविधाएं भी मिलती रही हैं। वर्ष 2021 में आई भीषण बाढ़ के दौरान उनके मूल दस्तावेज नष्ट हो गए थे, जिससे अब उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के ही एक व्यक्ति द्वारा मुख्य सार्वजनिक मार्ग पर अनाधिकृत कब्जा कर नगर निगम व प्रशासन को गुमराह किया जा रहा है। यह मार्ग ट्रांजिट कैम्प से संजयनगर जाने वाले प्रमुख रास्ते के रूप में उपयो...