ठाकुरनगर में कांग्रेस की नुक्कड़ सभा
रुद्रपुर, जून 22 -- रुद्रपुर। वार्ड 10 ठाकुरनगर में कांग्रेस की ओर से नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संगठन में एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में जनहित के मुद्दों की अनदेखी की जा रही है और स्थानीय प्रशासन सरकार के दबाव में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान है और प्रदेश में बदलाव चाहती है। उनका दावा था कि कांग्रेस ही प्रदेश में प्रभावी बदलाव ला सकती है और आने वाला समय पार्टी के पक्ष में होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करने, कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही जनता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.