मुरादाबाद, अप्रैल 28 -- काशीपुर- मुरादाबाद हाईवे पर दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार मानी जा रही छह दुकानों पर मंगलवार को एनएचएआई का बुलडोजर चला । हाईवे अथारिटी के इंजीनियरों की देखरेख में सभी छह दुकानें ध्वस्त कर दी गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव असलेमपुर के बस स्टैंड पर वीरेंद्र सिंह और देशबंधु की लगभग 6 दुकान निर्माणाधीन हाईवे के बिल्कुल किनारे स्थित थीं। पिछले बुधवार को यहां डंपर की चपेट में आकर टेंपो चकनाचूर हो गया था, जिससे टेंपो चालक सहित 5 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवारा आकाश,एसपी ट्रैफिक सुभाष गंगवार, डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह और कोतवाल मनोज परमार ने इसका स्थलीय निरीक्षण करने के बाद इन दुकानों को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार माना था। यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध निरीक्षण के ब...