मुरादाबाद, जून 23 -- पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने मंगलवार को कोचिंग और लाइब्रेरी संचालकों के साथ बैठक में छात्रों की सुरक्षा हेतु सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रवेश द्वार और निकासी द्वार के अलावा इमरजेंसी गेट भी अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए। मंगलवार को कोतवाली परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने कोचिंग और लाइब्रेरी संचालकों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लखनऊ की घटना बहुत ही हृदय विदारक है। इस घटना से सबक लेते हुए सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए जाने बेहद जरूरी हैं। प्रत्येक भवन में अनिवार्य रूप से प्रवेश और निकासी द्वार के अलावा सेफ्टी द्वार भी रखा जाए। यह भी पढ़ें- ठाकुरद्वारा में सीओ ने कोचिंग संचालकों को दिए निर्देश अग्निशमन व...