मुजफ्फर नगर, मई 17 -- खतौली कस्बे के बड़ा बाजार स्थित ठाकुरद्वारा में सोमवार से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होने जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। कथा के दौरान भागवत किंकर नमन कृष्ण महाराज श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का रसपान कराएंगे।मुख्य आयोजक एवं बसंती नर्सिंग होम के निदेशक डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि कथा प्रारंभ होने से पहले 18 मई को सुबह आठ बजे बसंती नर्सिंग होम से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक ठाकुरद्वारा परिसर में होगा। यह भी पढ़ें- रूई की मंडी कन्हैया जी महाराज मंदिर में श्रीमद भागवत कथा 18 से होगी शुरु कथा का विश्राम 25 मई को किया जाएगा...