मुरादाबाद, अप्रैल 12 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव रूपपुर टंडोला में रविवार दोपहर एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। संदिग्ध मौत की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो परिजनों ने मौत की वजह हार्ट फेल होना बताई। परिवार के लोगों ने पीएम कराने से इनकार कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव रूपपुर टंडोला में अशर्फीलाल का मकान करनपुर रतूपुरा रोड पर स्थित है। अशरफी लाल की बेटी शिवानी 20 वर्ष अपने घर में बच्चों को पढ़ाने के साथ ही घर के कामों में हाथ बंटाने के साथ ही खेती-बाड़ी में भी परिवार की काफी मदद करती थी। रविवार की दोपहर अचानक शिवानी की हालत बिगड़ गई और उसे नगर के चिकित्सक को दिखाया गया लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिवार के लोगों ने हार्ट फेल होने से मौत होने की बात कहते हुए पीएम कराने से इनकार...