मुरादाबाद, मार्च 29 -- मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। रविवार की दोपहर कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत अभियान चलाकर कोतवाली क्षेत्र के गांव दारापुर में महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181,पुलिस हेल्पलाइन 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन1076,एंबुलेंस सेवा 108 आदि के साथ ही सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दीं और सुरक्षा‌,आत्मनिर्भरता कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही पुलिस टीम ने जागरूकता अभियान से जुड़े पंफलेट आदि वितरित किए। इस दौरान पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक अर्चना तोमर,हेड कांस्टेबल रानी गंगवार,पूनम कम्बोज आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...